Mumbai के कोलाबा कैफे में चाय पीने पहुंचे Christopher Nolan और Tom Holland, मैनेजर बोले- बाद में Google करके जाना कि कौन हैं
Maharashtra: मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित एक पुराने कैफे में शनिवार को हॉलीवुड की बड़ी हस्तियों की एंट्री हुई। मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan, एक्टर Tom Holland और Matt Damon अपनी फिल्म ‘The Odyssey’ के
Maharashtra: मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित एक पुराने कैफे में शनिवार को हॉलीवुड की बड़ी हस्तियों की एंट्री हुई। मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan, एक्टर Tom Holland और Matt Damon अपनी फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई आए थे और उन्होंने यहां रुककर चाय और बन मस्का का लुत्फ उठाया।
यह पूरा मामला कोलाबा के 108 साल पुराने Olympia Coffee House का है। कैफे के मैनेजर इनायत मरेडिया ने बताया कि जब ये लोग वहां आए तो उन्हें पता नहीं था कि ये कौन हैं। उन्होंने बताया कि बाद में जब उन्होंने Google किया तब उन्हें समझ आया कि ये दुनिया के मशहूर लोग हैं। मैनेजर ने Tom Holland को ‘Spider-Man वाले एक्टर’ के तौर पर पहचाना।
Universal Pictures India ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि फिल्म के प्रीमियर से पहले टीम ने एक क्विक टी ब्रेक लिया। मैनेजर के मुताबिक, यह टीम शाम करीब 6 बजे कैफे पहुंची और करीब 10 से 15 मिनट तक वहां रुकी। इसके बाद वहां अचानक भीड़ जमा हो गई, जिसकी वजह से पुलिस और बॉडीगार्ड्स की मौजूदगी में उन्हें वहां से निकलना पड़ा।
Christopher Nolan ने भारत में फिल्म प्रीमियर को लेकर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से भारत आना चाहते थे, लेकिन महामारी की वजह से ‘Tenet’ के समय यह संभव नहीं हो पाया था। उन्होंने भारतीय दर्शकों को दुनिया के सबसे उत्साही और सिनेमा की अच्छी समझ रखने वाले दर्शकों में से एक बताया। वहीं Tom Holland और Matt Damon ने भी भारतीय लोगों के प्यार और गर्मजोशी के लिए शुक्रिया कहा। उनकी फिल्म ‘The Odyssey’ का मुंबई प्रीमियर शनिवार को हुआ और यह दुनिया भर में 17 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।