Mumbai के कोलाबा में चाय-बुन मस्का एन्जॉय करने पहुंचे Christopher Nolan और Tom Holland, फिल्म The Odyssey के प्रमोशन के लिए आए हॉलीवुड स्टार्स
Maharashtra: हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan और एक्टर Tom Holland मुंबई की सड़कों पर नजर आए। अपनी नई फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रीमियर से पहले ये सितारे कोलाबा के एक पुराने कैफे में चाय पीने पहुंचे
Maharashtra: हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan और एक्टर Tom Holland मुंबई की सड़कों पर नजर आए। अपनी नई फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रीमियर से पहले ये सितारे कोलाबा के एक पुराने कैफे में चाय पीने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एक्टर Matt Damon और प्रोड्यूसर Emma Thomas भी मौजूद थे।
शनिवार, 10 जुलाई 2026 को ये टीम कोलाबा के 108 साल पुराने Olympia Coffee House पहुंची। वहां उन्होंने पारंपरिक ईरानी चाय और बन मस्का का स्वाद लिया। कैफे के मैनेजर इनायत मरेडिया ने बताया कि शुरुआत में वहां के स्टाफ को पता ही नहीं चला कि ये दुनिया के बड़े सेलिब्रिटी हैं।
Universal Pictures India ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। कंपनी ने लिखा कि प्रीमियर की बड़ी रात से पहले चाय पीना जरूरी था। भीड़ बढ़ने और सुरक्षा कारणों से ये टीम वहां सिर्फ 10 से 15 मिनट ही रुक पाई। इसके बाद Nolan, Damon और Holland ने गेटवे ऑफ इंडिया के सामने फोटो खिंचवाई।
फिल्म ‘The Odyssey’ का फैन स्क्रीनिंग शुक्रवार को हुआ और मुख्य प्रीमियर शनिवार रात को आयोजित किया गया। Christopher Nolan ने पहली बार भारत में फिल्म प्रीमियर करने पर अपनी खुशी जाहिर की। यह पूरी विजिट फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन टूर का हिस्सा थी। यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।