Mumbai में Christopher Nolan की फिल्म The Odyssey का प्रीमियर, टॉम हॉलैंड और मैट डैमन ने पी चाय-बुन मस्का

Maharashtra: मशहूर फिल्म डायरेक्टर Christopher Nolan पहली बार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए भारत आए। उनकी नई फिल्म ‘The Odyssey’ का प्रीमियर मुंबई के लोअर परेल स्थित PVR ICON IMAX (Phoenix Palladium) में हुआ।

Maharashtra: मशहूर फिल्म डायरेक्टर Christopher Nolan पहली बार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए भारत आए। उनकी नई फिल्म ‘The Odyssey’ का प्रीमियर मुंबई के लोअर परेल स्थित PVR ICON IMAX (Phoenix Palladium) में हुआ। इस मौके पर उनके साथ एक्टर Matt Damon, Tom Holland और प्रोड्यूसर Emma Thomas भी मौजूद रहे।

Universal Pictures International ने दुनिया भर में सिर्फ चार शहरों का चुनाव किया था, जिनमें लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क के साथ मुंबई को भी शामिल किया गया। फिल्म का प्रीमियर 10 और 11 जुलाई 2026 को हुआ, जबकि भारत में यह 16 जुलाई को रिलीज हुई। पूरी दुनिया में यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।

मुंबई दौरे के दौरान एक दिलचस्प पल तब आया जब Christopher Nolan, Matt Damon और Tom Holland बिना किसी सूचना के कोलाबा के Olympia Coffee House पहुंचे। वहां इन तीनों ने मुंबई की मशहूर चाय और बन मस्का का आनंद लिया, जिसकी तस्वीरें Universal Pictures India ने साझा कीं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Nolan ने कहा कि वह लंबे समय से भारत में फिल्म प्रीमियर करना चाहते थे। उन्होंने भारतीय दर्शकों को दुनिया के सबसे उत्साही और सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले लोग बताया। वहीं Tom Holland ने फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि भारत के लोग जिस तरह थिएटर में एनर्जी लाते हैं, वैसा कहीं और नहीं दिखता। Matt Damon ने बताया कि इस फिल्म की पहली पब्लिक स्क्रीनिंग मुंबई में हुई, जिसका सकारात्मक रिस्पॉन्स टीम के लिए बहुत मायने रखता है।

इस रेड कार्पेट इवेंट में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से डिंपल कपाड़िया समेत कई दिग्गज कलाकार भी शामिल हुए। Universal Pictures India के एमडी डेनज़िल डायस ने कहा कि मुंबई को चुनना यह दिखाता है कि कंपनी भारतीय बाजार में वर्ल्ड क्लास सिनेमा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।