Mumbai में Christopher Nolan की फिल्म The Odyssey का प्रीमियर, Matt Damon और Tom Holland आएंगे भारत
Maharashtra: मशहूर फिल्म डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी नई फिल्म The Odyssey के प्रमोशन के लिए मुंबई आ रहे हैं। 10 और 11 जुलाई को मुंबई के PVR ICON: Phoenix Palladium में इस फिल्म के स्पेशल शो रखे गए हैं। यह पहली बार ह
Maharashtra: मशहूर फिल्म डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी नई फिल्म The Odyssey के प्रमोशन के लिए मुंबई आ रहे हैं। 10 और 11 जुलाई को मुंबई के PVR ICON: Phoenix Palladium में इस फिल्म के स्पेशल शो रखे गए हैं। यह पहली बार है जब Nolan की किसी फिल्म का प्रीमियर भारत में हो रहा है, इसलिए सिनेमा प्रेमियों के बीच काफी उत्साह है।
Universal Pictures International ने इस दौरे को भारतीय मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ा मौका बताया है। फिल्म के प्रीमियर पर Christopher Nolan के साथ प्रोड्यूसर Emma Thomas और मुख्य कलाकार Matt Damon और Tom Holland भी मौजूद रहेंगे। PVR INOX Limited के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार बिजली ने कहा कि भारतीय दर्शक Nolan की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं और उन्हें एक बड़े इवेंट की तरह देखते हैं।
फिल्म के बारे में खास बात यह है कि इसे पूरी तरह IMAX कैमरों से शूट किया गया है। Matt Damon ने बताया कि Nolan ने CGI के बजाय प्रैक्टिकल इफेक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से यह उनके करियर की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म में Matt Damon ‘Odysseus’ और Tom Holland ‘Telemachus’ का किरदार निभा रहे हैं।
मुंबई में प्रीमियर के बाद यह फिल्म 17 जुलाई को पूरी दुनिया में रिलीज होगी। भारत में इस फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा है कि IMAX की करीब 45% एडवांस टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं। कुछ प्रीमियम रिक्लाइनर सीटों की कीमत एडवांस बुकिंग में 3,300 रुपये तक रखी गई है। फिल्म की स्टार कास्ट में Anne Hathaway, Robert Pattinson और Zendaya जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं, हालांकि उनके मुंबई आने की पुष्टि नहीं हुई है।