Mumbai में Christopher Nolan की फिल्म The Odyssey का इवेंट, Producer बोलीं- सिनेमा का भविष्य भारत में है
Maharashtra : मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी नई फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे। 11 जुलाई 2026 को दक्षिण मुंबई के एक पांच सितारा होटल में फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस मौके पर फ
Maharashtra : मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी नई फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे। 11 जुलाई 2026 को दक्षिण मुंबई के एक पांच सितारा होटल में फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस मौके पर फिल्म के साथ जुड़े बड़े कलाकार और प्रोड्यूसर मौजूद रहे, जिन्होंने भारतीय दर्शकों के प्रति अपना प्यार जताया।
फिल्म की प्रोड्यूसर Emma Thomas ने भारत में फिल्म रिलीज करने को एक बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में ऐसी चर्चा है कि लोग अब सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं, लेकिन भारत यह बताता है कि सिनेमा का भविष्य अभी भी थिएटर में ही है। उन्होंने भारतीय बाजार में हॉलीवुड फिल्मों के बढ़ते क्रेज पर अपनी खुशी जाहिर की।
डायरेक्टर Christopher Nolan ने बताया कि सिनेमा एक ऐसी भाषा है जिसे पूरी दुनिया समझती है और वह अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक को मुंबई लाना उनके लिए एक रोमांचक अनुभव है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दुनिया में सबसे पहले इस फिल्म को भारतीय दर्शकों ने देखा।
फिल्म के मुख्य कलाकार Matt Damon और Tom Holland भी इस इवेंट का हिस्सा थे। Matt Damon ने इस प्रोजेक्ट को अपने करियर के सबसे सार्थक कामों में से एक बताया। वहीं Tom Holland भारतीय दर्शकों की एनर्जी देखकर काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि भारत में लोग जिस तरह से फिल्म देखते हैं, वैसा जोश कहीं और नहीं मिलता।
इस फिल्म की कहानी प्राचीन ग्रीक महाकाव्य होमर की रचना पर आधारित है। फिल्म में Matt Damon ने ओडिसियस और Tom Holland ने टेलीमैकस की भूमिका निभाई है। फिल्म की ग्लोबल रिलीज 17 जुलाई 2026 को तय की गई है।