Mumbai में पहुंचे Christopher Nolan, ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के लिए भारत को चुना; IMAX टिकटों की भारी डिमांड

Maharashtra: मशहूर फिल्म डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी नई फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे। लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों के बाद मुंबई को इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कैंपेन के लिए ए

Maharashtra: मशहूर फिल्म डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी नई फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे। लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों के बाद मुंबई को इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कैंपेन के लिए एक खास अंतरराष्ट्रीय स्टॉप बनाया गया। 10 और 11 जुलाई को मुंबई में कई कार्यक्रम हुए, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट भी शामिल रही।

10 जुलाई को Christopher Nolan के साथ Producer Emma Thomas, एक्टर Tom Holland और Matt Damon मुंबई पहुंचे। इसके बाद PVR ICON IMAX, Phoenix Palladium में फैंस के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। यह पूरी दुनिया में इस फिल्म की पहली पब्लिक स्क्रीनिंग थी और खास बात यह रही कि यहाँ डायरेक्टर और एक्टर्स ने अचानक पहुंचकर फैंस को सरप्राइज दिया। पूरी दुनिया के टूर में फैंस के साथ ऐसा मेल-जोल सिर्फ मुंबई में ही हुआ।

11 जुलाई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें Nolan ने बताया कि वह लंबे समय से भारत में अपनी फिल्म रिलीज करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शक सिनेमा की गहरी समझ रखते हैं और फिल्मों से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि साल 2020 में उनकी फिल्म ‘Tenet’ का प्रीमियर भी भारत में होना था, जिसका कुछ हिस्सा मुंबई में शूट हुआ था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से वह नहीं हो पाया। इसी के बाद The Taj Mahal Palace होटल में एक रेड कार्पेट प्रीमियर हुआ, जिसमें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां शामिल हुईं। इसमें एक्ट्रेस Dimple Kapadia भी नजर आईं, जिन्होंने ‘Tenet’ में काम किया था।

Universal Pictures India के VP Denzil Dias ने इस प्रीमियर को एक मील का पत्थर बताया। फिल्म को CBFC ने बिना किसी कट के ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है, जिसका असर टिकटों की बिक्री पर दिखा। मुंबई के कुछ प्रीमियम IMAX टिकट 3,300 रुपये तक बिके और 18 जून तक ही 45 प्रतिशत से ज्यादा एडवांस टिकट बिक चुके थे। ‘The Odyssey’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 17 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।