Mumbai के मशहूर रेस्टोरेंट Trishna पहुंचे Christopher Nolan और Matt Damon, चखा बटर गार्लिक क्रैब
Maharashtra: मशहूर फिल्म डायरेक्टर Christopher Nolan और एक्टर Matt Damon मुंबई दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मुंबई के मशहूर सीफूड रेस्टोरेंट Trishna में डिनर किया। Nolan अपनी आने वाली फिल्म ‘The OdysseyR
Maharashtra: मशहूर फिल्म डायरेक्टर Christopher Nolan और एक्टर Matt Damon मुंबई दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मुंबई के मशहूर सीफूड रेस्टोरेंट Trishna में डिनर किया। Nolan अपनी आने वाली फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रमोशन और इंडिया प्रीमियर के सिलसिले में यहां आए हुए हैं।
Christopher Nolan और Matt Damon के साथ प्रोड्यूसर Emma Thomas और एक्टर Tom Holland भी इस दौरे पर मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, 10 जुलाई को फिल्म के भव्य प्रीमियर के बाद Nolan ने अपने परिवार के साथ इस रेस्टोरेंट में देर रात भोजन किया। Trishna रेस्टोरेंट अपने ‘बटर गार्लिक क्रैब’ के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, जिसका स्वाद इन हॉलीवुड सितारों ने लिया। रेस्टोरेंट के को-ओनर Ruchit Anchan ने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
फिल्म ‘The Odyssey’ का इंडिया प्रीमियर 10 और 11 जुलाई को PVR ICON IMAX, Phoenix Palladium में हुआ। इस मौके पर Nolan ने कहा कि भारतीय दर्शक दुनिया के सबसे उत्साही और सिनेमा की अच्छी समझ रखने वाले लोग हैं। वहीं Matt Damon ने मुंबई की जनता का शुक्रिया अदा किया और बताया कि पहली बार यह फिल्म परिवार और दोस्तों के अलावा आम जनता को दिखाई गई है। टॉम हॉलैंड ने भी भारतीय दर्शकों की एनर्जी की जमकर तारीफ की।
इस दौरे के दौरान कुछ और दिलचस्प बातें भी सामने आईं। Matt Damon ने भारतीय फिल्म मेकर Shekhar Kapur के साथ काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि करीब 20 साल पहले फिल्म ‘The Four Feathers’ के दौरान यह मौका हाथ से निकल गया था, जिस पर शेखर कपूर ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। फिल्म ‘The Odyssey’ को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने बिना किसी कट के ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है। यह फिल्म 17 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज होगी। मुंबई प्रवास के दौरान पूरी टीम Taj Mahal Palace Hotel में रुकी हुई है।