Mumbai में ‘The Odyssey’ का प्रीमियर, क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड जुलाई में आएंगे भारत

Maharashtra : मुंबई के सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी नई फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रीमियर के लिए जुलाई 2026 में मुंबई आएंगे। उनके साथ फिल्म के मुख्य क

Maharashtra : मुंबई के सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan अपनी नई फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रीमियर के लिए जुलाई 2026 में मुंबई आएंगे। उनके साथ फिल्म के मुख्य कलाकार Matt Damon और Tom Holland भी भारत का दौरा करेंगे। इस मौके पर प्रोड्यूसर Emma Thomas भी टीम के साथ मौजूद रहेंगी।

Universal Pictures International ने आधिकारिक तौर पर मुंबई को उन चार ग्लोबल शहरों में शामिल किया है, जहां इस फिल्म का प्रीमियर होगा। बाकी तीन शहर लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क हैं। भारत में यह प्रीमियर PVR Icon IMAX, Phoenix Palladium में आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब Christopher Nolan की किसी फिल्म का प्रीमियर भारत में होगा, जिसे अब तक के सबसे बड़े हॉलीवुड दौरों में से एक माना जा रहा है।

फिल्म ‘The Odyssey’ एक पौराणिक एक्शन फिल्म है, जो होमर की मशहूर कहानी पर आधारित है। बताया जा रहा है कि यह पहली ऐसी फीचर फिल्म है जिसे पूरी तरह से IMAX कैमरों से शूट किया गया है। फिल्म की दुनिया भर में रिलीज की तारीख 17 जुलाई 2026 तय की गई है।

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो Matt Damon ने इसमें Odysseus और Tom Holland ने Telemachus का किरदार निभाया है। फिल्म में Anne Hathaway, Robert Pattinson और Zendaya जैसे बड़े कलाकार भी हैं, लेकिन उनके मुंबई आने की पुष्टि नहीं हुई है। Robert Pattinson अपनी दूसरी फिल्म ‘The Batman: Part 2’ की शूटिंग की वजह से शायद नहीं आ पाएंगे।

भारत में फिल्म को लेकर क्रेज अभी से दिख रहा है। IMAX स्क्रीनिंग के लिए एडवांस बुकिंग 8 जून 2026 से ही शुरू हो गई थी। इसमें प्रीमियम रिक्लाइनर सीटों की कीमत 3,300 रुपये रखी गई है।