Lucknow एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा चीनी विमान, खराब मौसम के कारण हुआ डायवर्ट

Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार रात एक दुर्लभ घटना हुई जब पहली बार किसी चीनी विमान ने यहां लैंडिंग की। China Southern Airlines का यह विमान ग्वांगझोउ से काठमांडू जा रहा था, लेकिन नेपाल में खराब

Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार रात एक दुर्लभ घटना हुई जब पहली बार किसी चीनी विमान ने यहां लैंडिंग की। China Southern Airlines का यह विमान ग्वांगझोउ से काठमांडू जा रहा था, लेकिन नेपाल में खराब मौसम की वजह से इसे लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।

यह घटना 26 जुलाई 2026 की रात करीब 11:18 बजे की है। विमान संख्या CZ 3067 (Airbus A320neo) में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 159 यात्री सवार थे। काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौसम खराब होने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहले अमेरिकी और यूरोपीय विमान उतर चुके हैं, लेकिन चीनी विमान का आना पहली बार हुआ था।

चीनी विमान की लैंडिंग की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। CISF और अन्य सुरक्षा अधिकारियों ने पूरी सतर्कता बरती। नियमों के मुताबिक, यात्रियों और क्रू मेंबर्स को करीब दो घंटे तक विमान के अंदर ही रखा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह एक सामान्य डायवर्जन प्रक्रिया थी, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए की गई थी। इसके बाद 27 जुलाई की रात करीब 2 बजे मौसम साफ होने पर विमान को वापस काठमांडू के लिए रवाना कर दिया गया।