China में तूफान Dolphin का कहर, 10 लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर, सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द

World: चीन के झेजियांग प्रांत में तूफान Dolphin ने भारी तबाही मचाई है। रविवार, 9 अगस्त 2026 को इस शक्तिशाली तूफान ने दो बार जमीन को छुआ, जिससे भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए अब त

World: चीन के झेजियांग प्रांत में तूफान Dolphin ने भारी तबाही मचाई है। रविवार, 9 अगस्त 2026 को इस शक्तिशाली तूफान ने दो बार जमीन को छुआ, जिससे भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

तूफान Dolphin इस साल का सबसे ताकतवर चक्रवात रहा है। यह पहली बार शाम करीब 5:30 बजे ताइझो शहर के युहुआन में पहुंचा, जहां हवाओं की रफ्तार 151 किमी प्रति घंटा थी। इसके करीब 70 मिनट बाद इसने दूसरी बार युएकपिंग में दस्तक दी। चीन के नेशनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर ने इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जो सबसे ऊंचा चेतावनी स्तर होता है।

इस कुदरती आपदा का असर आम जनजीवन पर बहुत ज्यादा पड़ा है। शंघाई के दो मुख्य हवाई अड्डों से लगभग 1,500 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिनमें से 943 फ्लाइट्स सोमवार को ही कैंसिल हुईं। हांगझू एयरपोर्ट से भी 388 फ्लाइट्स रद्द रहीं। शंघाई में सार्वजनिक परिवहन और स्थानीय ट्रेनों को रोकना पड़ा, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए।

प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। झेजियांग के वेनझोऊ, ताइझो और निंगबो शहरों में उच्चतम स्तर का अलर्ट जारी किया गया था। अधिकारियों ने समुद्र में काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षित निकाला और जहाजों को वापस पोर्ट पर लौटने का आदेश दिया। वेनझोऊ में बचावकर्मी लाइफबोट और स्ट्रेचर की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते नजर आए।

इस तूफान का असर केवल चीन तक सीमित नहीं रहा। फिलीपींस में भी इसके कारण मूसलाधार बारिश हुई, जिससे बागुइयो में लैंडस्लाइड हुआ और 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग अब भी लापता हैं। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि कियानतांग और योंग जैसी नदियों में भीषण बाढ़ आ सकती है।