China में बड़ा सड़क हादसा, नदी में गिरी बस; 6 लोगों की मौत, 11 घायल
World : चीन के सिचुआन प्रांत में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां 17 यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई और 11 लोग घायल ह
World : चीन के सिचुआन प्रांत में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां 17 यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई और 11 लोग घायल हो गए हैं।
यह घटना बुधवार, 15 जुलाई 2026 को शाम करीब 6 बजे बाओक्सिंग काउंटी के झोंगगांग गांव में हुई। हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू किया गया, जो गुरुवार, 16 जुलाई की सुबह तक चला। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को आधिकारिक नोटिस जारी कर हादसे की पुष्टि की है।
घायलों में से एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी, लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक अब उसकी स्थिति स्थिर है। चीन के सिचुआन प्रांत के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे की असली वजह क्या थी।