China में लैंडस्लाइड से भारी तबाही, 16 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
World : चीन के Gansu प्रांत में मंगलवार सुबह एक भीषण लैंडस्लाइड आया जिससे वहां के Nanhe टाउनशिप में भारी तबाही मची है। इस हादसे में करीब 33 लोग मलबे में दब गए थे, जिनमें से अब तक 17 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ब
World : चीन के Gansu प्रांत में मंगलवार सुबह एक भीषण लैंडस्लाइड आया जिससे वहां के Nanhe टाउनशिप में भारी तबाही मची है। इस हादसे में करीब 33 लोग मलबे में दब गए थे, जिनमें से अब तक 17 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाकी बचे 16 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं।
यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 6:56 बजे Longnan शहर के Tanchang काउंटी में हुआ। जैसे ही पहाड़ का हिस्सा ढहा, नीचे बसे गांव के कई लोग मलबे की चपेट में आ गए। चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping ने इस मामले में तुरंत दखल देते हुए अधिकारियों को पूरी ताकत लगाकर बचाव कार्य चलाने और घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं।
चीन के Ministry of Natural Resources ने सुबह 9:00 बजे Level III जियोलॉजिकल-डिजास्टर रिस्पांस एक्टिवेट कर दिया है। सरकार ने एक विशेष टीम को मौके पर भेजा है ताकि बचाव कार्य में तकनीकी मदद मिल सके। अधिकारियों ने प्रभावित इलाके के लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया है ताकि दोबारा कोई खतरा न हो।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे और भी लैंडस्लाइड होने का डर है। फिलहाल प्रशासन का पूरा ध्यान उन 16 लोगों को ढूंढने पर है जो अब भी लापता हैं। स्थानीय फायर ब्रिगेड और पब्लिक सिक्योरिटी विभाग की टीमें मलबे को हटाने में जुटी हुई हैं।