China में एक दांत के इलाज के लिए गए बुजुर्ग के 12 दांत निकाले, क्लिनिक ने खाते से भी उड़ाए पैसे

World : चीन के शांक्सी प्रांत के बाओजी शहर में एक बुजुर्ग के साथ निजी डेंटल क्लिनिक में बड़ी लापरवाही हुई। 63 साल के मिस्टर ली सिर्फ एक दर्दनाक दांत का इलाज कराने क्लिनिक गए थे, लेकिन जब वे वहां से निकले तो उनके मुंह के

World : चीन के शांक्सी प्रांत के बाओजी शहर में एक बुजुर्ग के साथ निजी डेंटल क्लिनिक में बड़ी लापरवाही हुई। 63 साल के मिस्टर ली सिर्फ एक दर्दनाक दांत का इलाज कराने क्लिनिक गए थे, लेकिन जब वे वहां से निकले तो उनके मुंह के सभी 12 दांत निकाले जा चुके थे।

मिस्टर ली पिछले साल सितंबर में Datuanyuan Dental Clinic गए थे। वहां डॉक्टरों ने न सिर्फ उनके सभी 12 दांत निकाल दिए, बल्कि एक ही प्रक्रिया में 10 डेंटल इम्प्लांट्स भी लगा दिए। इतना ही नहीं, क्लिनिक ने उनके बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट से करीब 18,800 युआन (लगभग 2,800 अमेरिकी डॉलर) निकाल लिए और ऊपर से 6,200 युआन का बिल और बकाया छोड़ दिया।

हैरानी की बात यह है कि मिस्टर ली को पहले से ही कई गंभीर बीमारियां थीं। उन्हें कोरोनरी हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर था और उनके दिल में चार स्टेंट लगे हुए थे। मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों का इम्प्लांट तब करना चाहिए जब उनकी बीमारी कंट्रोल में हो। साथ ही, जिन लोगों को हाल ही में हार्ट अटैक आया हो या जिनका ब्लड प्रेशर हाई हो, उनके दांत निकालना जोखिम भरा होता है।

जुलाई 2026 में स्थानीय स्वास्थ्य ब्यूरो ने जांच के बाद पाया कि क्लिनिक ने कई नियमों का उल्लंघन किया। क्लिनिक ने मरीज को इलाज के दूसरे विकल्प नहीं बताए, सर्जरी से पहले जरूरी जांच नहीं की और गलत विज्ञापन देकर ग्राहकों को गुमराह किया। अधिकारियों ने क्लिनिक को आदेश दिया है कि वह मिस्टर ली के पूरे पैसे वापस करे और सुधार होने तक क्लिनिक बंद रहे।