UP, MP और Maharashtra के बीच चलने वाली इन ट्रेनों के रूट बदले, यात्रा से पहले चेक कर लें नया शेड्यूल

UP/Lucknow: अगर आप आने वाले दिनों में लखनऊ या गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। रेलवे ने कुछ मुख्य ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है, जिससे यात्रियों के सफर और समय प

UP/Lucknow: अगर आप आने वाले दिनों में लखनऊ या गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। रेलवे ने कुछ मुख्य ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है, जिससे यात्रियों के सफर और समय पर असर पड़ेगा। यह बदलाव मुख्य रूप से स्टेशनों पर चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों की वजह से किया गया है।

रेलवे के बीना डिवीजन के ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। साथ ही लखनऊ स्टेशन पर भी निर्माण कार्य जारी है, जिसकी वजह से चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ एक्सप्रेस और दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। इस वजह से कई ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर 40 से 50 मिनट तक रोका भी जा सकता है।

ट्रेन का नाम और नंबर तारीख बदला हुआ मार्ग
चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस (16093) 15 और 19 जुलाई इटारसी-जबलपुर-ओहन केबिन-कानपुर सेंट्रल होकर लखनऊ
दादर-गोरखपुर स्पेशल (01027) 14 से 19 जुलाई इटारसी-जबलपुर-सतना-मानिकपुर होकर

लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स का काम चल रहा है, जिसकी वजह से 28 जून से 10 जुलाई तक 25 से ज्यादा ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी और चारबाग स्टेशन नहीं आएंगी। इसके अलावा 60 से ज्यादा ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर काम होने के कारण 9 जुलाई तक वहां से ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।

इसके अलावा लखनऊ स्टेशन पर ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) बदलने का तकनीकी काम जून से सितंबर 2026 तक चलेगा, जिससे 40 से अधिक ट्रेनों के ठहराव और रूट में बदलाव हुआ है। मानक नगर स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के कारण भी ट्रेनों को रोका गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए 139 हेल्पलाइन या NTES ऐप के जरिए अपनी ट्रेन की सही स्थिति और रूट की जांच जरूर कर लें।