Chembur में पेड़ गिरने से बच्चे की मौत का मामला, BMC विभाग क्लीन चिट, ठेकेदारों पर लगेगा जुर्माना
Maharashtra/Mumbai: चेंबूर ईस्ट के रोड नंबर 11 पर 30 जून 2026 को एक बड़ा हादसा हुआ था, जहां 60 साल पुराना पीपल का पेड़ स्कूल बस पर गिर गया था। इस दर्दनाक घटना में 11 साल के विहान श्रीवास्तव की जान चली गई थी। अब इस मामले
Maharashtra/Mumbai: चेंबूर ईस्ट के रोड नंबर 11 पर 30 जून 2026 को एक बड़ा हादसा हुआ था, जहां 60 साल पुराना पीपल का पेड़ स्कूल बस पर गिर गया था। इस दर्दनाक घटना में 11 साल के विहान श्रीवास्तव की जान चली गई थी। अब इस मामले की जांच पूरी हो गई है और बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिडे को रिपोर्ट सौंप दी गई है।
जांच कमेटी ने बीएमसी के गार्डन और रोड्स विभाग को इस हादसे में कोई गलती नहीं पाई और उन्हें क्लीन चिट दे दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे के लिए उन ठेकेदारों की लापरवाही जिम्मेदार है, जिन्हें पेड़ों की सुरक्षा और सड़कों के रखरखाव का काम सौंपा गया था। कमेटी ने पाया कि खुदाई के दौरान जरूरी सावधानी नहीं बरती गई, जिससे पेड़ की जड़ें कमजोर हुईं।
बीएमसी कमिश्नर ने रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गवर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (Gawar Construction Limited) पर 5 लाख रुपये और सुपरविजन करने वाली माहिमतुरा कंसल्टेंट्स (Mahimtura Consultants) पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए 25 नए सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हादसे के समय भारी बारिश और 25.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। 28 जून से 5 जुलाई के बीच पूरे मुंबई में कुल 1,158 पेड़ या उनकी टहनियां गिरी थीं।
अब बीएमसी शहर के पेड़ों की सुरक्षा के लिए नए नियम बनाएगी। इसमें एक्सपर्ट्स की टीम द्वारा मानसून से पहले और बाद में पेड़ों की जांच करना, सभी सड़क किनारे लगे पेड़ों का डिजिटल रिकॉर्ड (GIS-based inventory) रखना और खुदाई के दौरान जड़ों को वैज्ञानिक तरीके से बचाना शामिल है। साथ ही, पेड़ों के आसपास ज्यादा कंक्रीटीकरण करने और भारी मशीनों के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाएगी।