Central Railway ने कबाड़ बेचकर कमाए 202 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले कमाई में 77% की बढ़त

Maharashtra: सेंट्रल रेलवे (CR) ने संसाधन प्रबंधन और कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। रेलवे ने 5 अगस्त 2026 तक कबाड़ (स्क्रैप) बेचकर कुल 202 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले करीब 76.94

Maharashtra: सेंट्रल रेलवे (CR) ने संसाधन प्रबंधन और कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। रेलवे ने 5 अगस्त 2026 तक कबाड़ (स्क्रैप) बेचकर कुल 202 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले करीब 76.94% की बड़ी बढ़त है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कामयाबी पुराने सामान की सही पहचान, उसे अलग करने और समय पर नीलामी करने की वजह से मिली है। रेलवे फिलहाल ‘जीरो स्क्रैप स्टेटस’ मिशन पर काम कर रहा है, जिसके तहत डिपो और वर्कशॉप में जमा पुराने और बेकार सामान को हटाकर जगह खाली की जा रही है। रेलवे बोर्ड ने इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए नियमों में बदलाव किए हैं, जिससे भुगतान और डिलीवरी का समय कम हो गया है।

डिवीजन/यूनिट कमाई (करोड़ रुपये में)
मुंबई डिवीजन 36.78
भुसावल डिवीजन 33.19
पुणे डिवीजन 27.22
नागपुर डिवीजन 26.12
सोलापुर डिवीजन 10.85
प्रोडक्शन यूनिट और वर्कशॉप 68.39

इस पूरी प्रक्रिया में भारी मात्रा में पुराने लोहे और मशीनरी का निपटारा किया गया। इसमें 17,755 मीट्रिक टन रेल ट्रैक का कबाड़, 1.21 लाख से ज्यादा स्लीपर, 11,658 मीट्रिक टन फेरस स्क्रैप और 1,370 मीट्रिक टन नॉन-फेरस स्क्रैप शामिल था। इसके अलावा 11 पुराने इंजन (लोकोमोटिव), 33 कोच और 33 वैगन भी बेचे गए।