UP, Bihar समेत कई राज्यों की हुई बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार ने जारी किए 1,09,019 करोड़ रुपये

Finance : केंद्र सरकार ने राज्यों की वित्तीय मदद के लिए अपना खजाना खोल दिया है। टैक्स डिवोल्यूशन यानी कर हस्तांतरण के तहत राज्यों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त जारी की गई है। यह पैसा 1 अगस्त 2026 को भेजा गया

Finance : केंद्र सरकार ने राज्यों की वित्तीय मदद के लिए अपना खजाना खोल दिया है। टैक्स डिवोल्यूशन यानी कर हस्तांतरण के तहत राज्यों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त जारी की गई है। यह पैसा 1 अगस्त 2026 को भेजा गया है, जो कि 10 अगस्त को मिलने वाली सामान्य मासिक किस्त के अलावा है।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस कदम का मकसद राज्यों को विकास कार्यों और पूंजीगत खर्चों में तेजी लाने के लिए ज्यादा पैसा उपलब्ध कराना है। इससे राज्यों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पब्लिक इन्वेस्टमेंट के जरिए आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। फिलहाल केंद्र सरकार द्वारा जमा किए गए टैक्स का 41% हिस्सा राज्यों को दिया जाता है, जो साल भर में 14 किस्तों में बंटता है। 16वें वित्त आयोग ने 2026-31 की अवधि के लिए भी राज्यों की इस हिस्सेदारी को 41% पर ही रखा है।

राज्यों को पैसा बांटने का यह फैसला आय की दूरी, जनसंख्या, क्षेत्रफल और जीडीपी में योगदान जैसे कई पैमानों पर आधारित एक संशोधित फार्मूले से किया गया है। इस फंड का सबसे बड़ा फायदा उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों को मिला है।

राज्य प्राप्त राशि (करोड़ रुपये में)
उत्तर प्रदेश 19,208
बिहार 10,845
मध्य प्रदेश 8,010
पश्चिम बंगाल 7,866
महाराष्ट्र 7,022
राजस्थान 6,460