केंद्र सरकार ने 16 दवाओं की बिक्री और निर्माण पर लगाया बैन, आपकी मेडिकल किट से भी हट सकती हैं ये दवाएं

Delhi: केंद्र सरकार ने आम लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तुरंत रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि इन

Delhi: केंद्र सरकार ने आम लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तुरंत रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि इन दवाओं को बनाने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और ये मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

यह आदेश ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26ए के तहत जारी किया गया है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद एक एक्सपर्ट कमेटी की जांच के बाद उठाया गया है। ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) ने पाया कि इन दवाओं के मिश्रण का कोई ठोस चिकित्सीय कारण नहीं है और इनके इस्तेमाल से स्वास्थ्य जोखिम बढ़ सकते हैं।

प्रतिबंधित दवाओं की लिस्ट काफी बड़ी है, जिसमें आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले पेनकिलर, एंटीबायोटिक्स और स्किन क्रीम शामिल हैं। इनमें ऐसी दवाएं हैं जिनमें दो या दो से अधिक औषधीय सामग्रियां एक साथ मिलाई गई थीं। सरकार ने सभी राज्यों के ड्रग कंट्रोलर्स को इस आदेश को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं ताकि बाजार से इन दवाओं को हटाया जा सके। दवा बनाने वाली कंपनियों और वितरकों को भी कानून का पालन करने की सलाह दी गई है।

क्रम संख्या प्रतिबंधित दवाओं के कॉम्बिनेशन (FDC)
1 एसिटाइल सैलिसिलिक एसिड + एथोहेप्टाजीन
2 एलोवेरा + जोजोबा ऑयल + व्हीट जर्म ऑयल + टी ट्री ऑयल
3 एमोक्सिसिलिन + सेराटियोपेप्टिडेज + लैक्टोबैसिलस स्पोरोजीनस
4 डाइसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल + क्लिडिनियम ब्रोमाइड + क्लोरडायजेपॉक्साइड
5 एमोक्सिसिलिन + सेराटियोपेप्टिडेज
6 एलो एक्सट्रैक्ट + एलांटोइन + अल्फा टोकोफेरॉल एसीटेट + डी-पैन्थेनॉल + विटामिन ए
7 एलो एक्सट्रैक्ट + विटामिन ई + डाइमेथिकोन + ग्लिसरीन
8 एलोवेरा + जोजोबा ऑयल + विटामिन ई
9 एलोवेरा + ऑरेंज ऑयल
10 एलोवेरा + विटामिन ई + हर्बल प्रिपरेशन
11 डाइसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल + क्लिडिनियम ब्रोमाइड
12 पैरासिटामोल + लिग्नोकेन
13 ग्लिक्लाज़ाइड + क्रोमियम पिकोलिनेट
14 एमोक्सिसिलिन + क्लोक्सासिलिन + लैक्टिक एसिड बैसिलस + सेराटियोपेप्टिडेज
15 सेफाड्रॉक्सिल + प्रोबेनेसिड
16 सेफुरोक्साइम + सेराटियोपेप्टिडेज