Bihar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कल आएंगे पटना, BLOs से करेंगे मुलाकात और करेंगे ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब 2.0’ का शुभारंभ

Bihar: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार 16 अगस्त, 2026 को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. उनके साथ वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, महानिदेशक आशीष गोयल और सीमा खन्ना भी इस दौरे में शामिल रहेंगी. प

Bihar: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार 16 अगस्त, 2026 को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. उनके साथ वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, महानिदेशक आशीष गोयल और सीमा खन्ना भी इस दौरे में शामिल रहेंगी. पटना हवाई अड्डे पर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल और पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार उनका स्वागत करेंगे.

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पटना से “इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब 2.0” की शुरुआत करना है. यह पहल मतदाताओं को जागरूक करने के लिए है, जिसका पहला चरण 2018 में SVEEP कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया था. 17 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन में एक सम्मेलन होगा, जिसमें ECINET प्लेटफॉर्म पर चर्चा की जाएगी. इस डिजिटल सिस्टम का मकसद वोटर रजिस्ट्रेशन और वोटिंग की प्रक्रिया को आसान बनाना है.

इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त और शिक्षा, स्वास्थ्य व तकनीकी शिक्षा विभागों के सचिव समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे. साथ ही 400 से ज्यादा स्कूलों और कॉलेजों के हजारों छात्र, शिक्षक और कुलपति भी इसमें हिस्सा लेंगे.

दौरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय जाएंगे. वहां वे करीब 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) से बातचीत करेंगे और जमीनी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा वे सीतामढ़ी, मधुबनी और वैशाली जिलों का भी दौरा करेंगे. वहां वे जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ डिजिटल सहभागिता और लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर बात करेंगे.