CBI का ‘Operation Chakra-VI’, 16 राज्यों में डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर बड़ी छापेमारी, 2 गिरफ्तार
India: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह के खिलाफ CBI ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के तहत एजेंसी ने एक साथ 16 राज्यों के 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रव
India: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह के खिलाफ CBI ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के तहत एजेंसी ने एक साथ 16 राज्यों के 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 60 स्पेशल टीमों को लगाया गया ताकि साइबर अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की रजिस्ट्री द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के बाद शुरू हुआ। जांच में पता चला कि ठग लोग सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली एक फर्जी वेबसाइट बना रहे थे। इसके जरिए वे लोगों को डराते थे और फर्जी कोर्ट ऑर्डर जैसे दस्तावेज भेजकर उन्हें विश्वास दिलाते थे कि वे कानूनी मुसीबत में हैं।
CBI ने साफ तौर पर कहा है कि भारत में ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसा कोई कानून या कॉन्सेप्ट नहीं है। अपराधी पुलिस या अन्य जांच एजेंसियों का नाम लेकर लोगों को वीडियो कॉल पर डराते हैं और फिर पैसे वसूलते हैं। इस घोटाले का जाल इतना बड़ा है कि इसमें भारत के बाहर के नागरिक भी शिकार हुए हैं, जिसके लिए अन्य देशों की एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है।
इस छापेमारी के दौरान चेन्नई के नरेश और कोलकाता के संजीब साहा नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर फर्जी कंपनियां बनाने और बैंक खातों के जरिए करीब 2 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है। CBI ने मौके से कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़े जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी अब फॉरेंसिक जांच की जाएगी।