Uttarakhand में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे 4 लोग

Roorkee: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली इलाके में नगला इमर्ती गांव के पास हवेली होटल के पास हुआ। कार में चार लोग सवार थे, जो दिल्ली से पीरान कलियर जा र

Roorkee: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली इलाके में नगला इमर्ती गांव के पास हवेली होटल के पास हुआ। कार में चार लोग सवार थे, जो दिल्ली से पीरान कलियर जा रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल आए और किसी की जान नहीं गई।

फायर ब्रिगेड के कर्मी अतर सिंह राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने फोम का इस्तेमाल किया ताकि कार के सीएनजी और पेट्रोल टैंक में विस्फोट न हो। फायर यूनिट रुड़की की मेहनत से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि आग इतनी तेज थी कि पूरी कार जलकर खाक हो गई।

स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस की तुरंत कार्रवाई की तारीफ की है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और हाईवे पर यातायात को सुचारू कराया।