Canada के Toronto में फेस्टिवल के दौरान चली गोलियां, 2 लोगों की मौत और कई घायल

World : कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित ‘Salsa on St. Clair’ फेस्टिवल के दौरान शनिवार रात को भारी गोलीबारी हुई। इस घटना में दो लोगों की जान चली गई और कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जब यह हमला हुआ, त

World : कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित ‘Salsa on St. Clair’ फेस्टिवल के दौरान शनिवार रात को भारी गोलीबारी हुई। इस घटना में दो लोगों की जान चली गई और कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जब यह हमला हुआ, तब वहां करीब 13,000 लोग मौजूद थे, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

टोरंटो पुलिस सर्विस के डिप्टी चीफ फ्रैंक बार्रेडो ने बताया कि यह कोई रैंडम शूटिंग नहीं थी, बल्कि दो लोगों के बीच आपस में गोलीबारी हुई थी। पुलिस ने मौके से दो हथियार बरामद किए हैं और जांच के लिए तीन अलग-अलग क्राइम सीन बनाए हैं। पुलिस अब फेस्टिवल के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और संदिग्ध अभी भी फरार हैं।

इस घटना पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने दुख जताया और इसे भयानक बताया। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने इस हिंसा पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दोषियों को पकड़कर उन्हें उम्रकैद की सजा दिलवाई जानी चाहिए। वहीं टोरंटो की मेयर ओलिविया चाउ ने इस हमले को एक भीड़भाड़ वाले उत्सव में किया गया बेहद घटिया और लापरवाह कृत्य बताया।

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, कुल सात लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अब इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया है और लोगों को बताया है कि वहां अब कोई खतरा नहीं है।