Canada में रची गई साजिश, Delhi में मर्डर; अब Munger से जुड़ा तार, आरोपी बादल गिरफ्तार
Munger: कनाडा में रची गई एक हत्या की साजिश का कनेक्शन अब बिहार के मुंगेर जिले तक पहुंच गया है। दिल्ली में हुए एक खौफनाक हत्याकांड का आरोपी बादल मुंगेर में छिपा हुआ था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा है। बिहार STF और दिल्ली पुलिस
Munger: कनाडा में रची गई एक हत्या की साजिश का कनेक्शन अब बिहार के मुंगेर जिले तक पहुंच गया है। दिल्ली में हुए एक खौफनाक हत्याकांड का आरोपी बादल मुंगेर में छिपा हुआ था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा है। बिहार STF और दिल्ली पुलिस ने एक साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बादल मुंगेर के बिसनपुर गांव में अपने मौसा के घर पर छिपकर रह रहा है। इस जानकारी के बाद बिहार STF और दिल्ली पुलिस की टीम ने छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। यह मामला काफी गंभीर है क्योंकि इस मर्डर की प्लानिंग कनाडा में बैठकर की गई थी और वारदात दिल्ली में हुई थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और कनाडा से आरोपी के संपर्क में कौन था।