Delhi में होगा BWF World Championships 2026, PV Sindhu समेत भारतीय खिलाड़ी करेंगे तैयारी
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में बैडमिंटन के सबसे बड़े टूर्नामेंट BWF World Championships 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। Badminton Association of India (BAI) ने रविवार को इस प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक काउंटडाउन शुरू
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में बैडमिंटन के सबसे बड़े टूर्नामेंट BWF World Championships 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। Badminton Association of India (BAI) ने रविवार को इस प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक काउंटडाउन शुरू कर दिया है। अब इस बड़े इवेंट में सिर्फ 50 दिन बचे हैं और भारतीय खिलाड़ी इसमें ऐतिहासिक प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
यह चैंपियनशिप 17 अगस्त से 23 अगस्त तक दिल्ली के Indira Gandhi Indoor Stadium में खेली जाएगी। खास बात यह है कि 17 साल बाद यह टूर्नामेंट भारत वापस आ रहा है और पहली बार इसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के 55 से ज्यादा देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 800 खिलाड़ी, टीम अधिकारी, सपोर्ट स्टाफ और टेक्निकल ऑफिशियल्स दिल्ली पहुंचेंगे। PV Sindhu समेत भारतीय दल इस घरेलू मैदान पर शानदार खेल दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है।