Bihar के Bhagalpur में थाने के सामने बिल्डर की मिली लाश, ऑफिस का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने बरामद किया शव

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ तिलकामांझी थाने के ठीक सामने स्थित एक ऑफिस में एक बिल्डर का शव मिला है। मृतक की पहचान बजरंग कुमार के रूप में हुई है, जिनका शव बिना कपड़ों के हालत मे

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ तिलकामांझी थाने के ठीक सामने स्थित एक ऑफिस में एक बिल्डर का शव मिला है। मृतक की पहचान बजरंग कुमार के रूप में हुई है, जिनका शव बिना कपड़ों के हालत में पाया गया।

जानकारी के मुताबिक, बजरंग कुमार पिछले दो दिनों से अपने घर नहीं लौटे थे। जब उनके परिवार वालों ने काफी तलाश की और उनका कोई पता नहीं चला, तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब उनके ऑफिस का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर उनका शव मिला। ऑफिस के अंदर पंखा चल रहा था और कमरा अंदर से बंद था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बजरंग कुमार ने हाल ही में शाह मार्केट के पास जमीन खरीदी थी और वहां नए निर्माण की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है कि यह हादसा है या कुछ और।