Budaun को लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन की सौगात, 11 साल बाद दोबारा शुरू हुई कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस
UP/Budaun: बदायूं और उझानी के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने उझानी रेलवे स्टेशन पर कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के शुरू होने से अब बदायूं से लखन
UP/Budaun: बदायूं और उझानी के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने उझानी रेलवे स्टेशन पर कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के शुरू होने से अब बदायूं से लखनऊ तक का सफर आसान हो जाएगा। यह सेवा करीब 11 साल के लंबे इंतजार के बाद दोबारा शुरू की गई है।
केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र के लाखों लोगों की यह पुरानी मांग थी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से छात्रों, व्यापारियों, किसानों और मरीजों को राजधानी लखनऊ जाने में काफी सुविधा होगी। बता दें कि साल 2015 में आमान परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। इससे पहले 13 अप्रैल को दिल्ली के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस की सुविधा मिली थी, जिसके बाद यह दूसरी बड़ी सौगात है। उद्घाटन के दौरान मंत्री बी.एल. वर्मा ने खुद टिकट खरीदकर उझानी से बदायूं तक का सफर किया।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने इस ट्रेन के नियमित संचालन और समय सारिणी की जानकारी साझा की है। 27 जुलाई, 2026 से यह ट्रेन रोजाना चलेगी।
| विवरण | ट्रेन संख्या 15312 (कासगंज से ऐशबाग) | ट्रेन संख्या 15311 (ऐशबाग से कासगंज) |
|---|---|---|
| प्रस्थान समय | सुबह 04:20 (कासगंज से) | दोपहर 02:00 (ऐशबाग से) |
| उझानी पहुँचने का समय | सुबह 05:02 बजे | रात 09:25 बजे |
| बदायूं पहुँचने का समय | सुबह 05:25 बजे | रात 09:10 बजे |
| गंतव्य पहुँचने का समय | दोपहर 01:00 बजे (ऐशबाग) | रात 10:40 बजे (कासगंज) |
ट्रेन के मुख्य ठहराव और कोच की जानकारी:
- प्रमुख स्टेशन: कासगंज, उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली, मोहिबुल्लापुर और ऐशबाग।
- कोच की बनावट: ट्रेन में कुल 16 कोच हैं, जिसमें 1 वातानुकूलित कुर्सीयान (AC Chair Car), 9 सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच और 2 अन्य तकनीकी कोच (LSLRD और जनरेटर सह लगेजयान) शामिल हैं।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और डीआरएम वीणा सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।