Budaun को तोहफा, लखनऊ के लिए शुरू होगी सीधी ट्रेन, 26 जुलाई से मिलेगा सफर का लाभ

Budaun: जिले के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। अब बदायूं से लखनऊ जाने के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने इसकी घोषणा की है, जिससे अब स्थानीय लोगों को राजधानी लखनऊ पहुं

Budaun: जिले के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। अब बदायूं से लखनऊ जाने के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने इसकी घोषणा की है, जिससे अब स्थानीय लोगों को राजधानी लखनऊ पहुंचने में काफी आसानी होगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने 25 जुलाई 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन सेवा को चलाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को दिया है। यह ट्रेन सेवा बदायूं के लोगों की बरसों पुरानी मांग को पूरा करेगी, जिससे यहां के व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

26 जुलाई 2026 को उद्घाटन के लिए एक विशेष रेलगाड़ी (संख्या 05018) चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोपहर 12:00 बजे उझानी स्टेशन से चलेगी और 12:15 बजे बदायूं पहुंचेगी। इसके बाद यह बरेली, पीलीभीत और लखीमपुर होते हुए रात 9:10 बजे लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पहुंचेगी। नियमित रूप से यह ट्रेन कासगंज-ऐशबाग-कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।

स्टेशन पहुंचने/रवाना होने का समय
कासगंज सुबह 4:20 बजे
बदायूं सुबह 5:20 बजे (5 मिनट ठहराव)
बरेली सुबह 6:13 बजे
इज्जतनगर सुबह 6:35 बजे
पीलीभीत सुबह 7:35 बजे
मैलानी सुबह 9:25 बजे
सीतापुर सुबह 10:50 बजे
ऐशबाग (लखनऊ) दोपहर 1:00 बजे

वापसी के सफर में यह ट्रेन दोपहर 2:00 बजे ऐशबाग से रवाना होगी और रात 9:05 बजे बदायूं पहुंचते हुए रात 10:40 बजे कासगंज पहुंचेगी। बदायूं से लखनऊ तक की इस यात्रा में लगभग 7 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा।