UP: बसपा में बड़ा फेरबदल, अशोक सिद्धार्थ चार राज्यों के प्रभारी पद से हटाए गए
UP: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार, 1 अगस्त 2026 को राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को केरल, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली के प्रभारी पद से हटा दिया गया। इस फेरबदल में उनके क
UP: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार, 1 अगस्त 2026 को राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को केरल, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली के प्रभारी पद से हटा दिया गया। इस फेरबदल में उनके करीबी नितिन सिंह को भी पदमुक्त कर दिया गया है।
यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब बसपा 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। अशोक सिद्धार्थ, जो राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर भी हैं, उन्हें अब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र मंडल की जिम्मेदारी मिल सकती है। बता दें कि फरवरी 2026 में उन्हें इन राज्यों का केंद्रीय प्रभारी बनाया गया था, जबकि इससे पहले सितंबर 2025 में उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल किया गया था।
पार्टी ने अन्य नेताओं को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नेशनल कोआर्डिनेटर राजाराम को अब केरल, गुजरात और कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, रामजी गौतम को दिल्ली का संगठन मजबूत करने का काम सौंपा गया है, लेकिन उन्हें पंजाब के प्रभारी पद से हटा दिया गया है। पंजाब की जिम्मेदारी अब रणधीर सिंह बेनीवाल को मिली है, जो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी भी बने रहेंगे।
पार्टी की अगली बड़ी रणनीति आकाश आनंद के जरिए सामने आएगी। वह 10 अगस्त 2026 को हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में एक चुनावी सभा करेंगे। इसी सभा के साथ यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा के अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी।