Delhi और Haryana समेत कई देशों में BriMinds.ai लॉन्च, अब स्कूली बच्चे और टीचर सीखेंगे AI

Delhi/Haryana: स्कूली बच्चों और शिक्षकों को भविष्य की तकनीक से जोड़ने के लिए BriMinds.ai का ग्लोबल लॉन्च हुआ है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो छात्रों और शिक्षकों को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर के लिए तैयार करेगा। इस

Delhi/Haryana: स्कूली बच्चों और शिक्षकों को भविष्य की तकनीक से जोड़ने के लिए BriMinds.ai का ग्लोबल लॉन्च हुआ है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो छात्रों और शिक्षकों को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर के लिए तैयार करेगा। इसकी शुरुआत सिंगापुर, दुबई, गुरुग्राम और दिल्ली से की गई है।

BriBooks की टीम ने इस नए इकोसिस्टम को तैयार किया है। यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के लिए बनाया गया है। भारत में इसे नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के नियमों के हिसाब से तैयार किया गया है, ताकि बच्चों में कंप्यूटेशनल थिंकिंग और AI की समझ बढ़ सके।

इस प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि यह सिर्फ बच्चों के लिए नहीं, बल्कि शिक्षकों के लिए भी है। शिक्षकों को अब पुराने सर्टिफिकेट के बजाय उनके काम और क्लासरूम में AI के इस्तेमाल के आधार पर पहचान और सम्मान दिया जाएगा। साथ ही, भारत में पहली बार AI ओलंपियाड भी शुरू किया जाएगा, जिसके जरिए छात्र ग्लोबल BriMinds AI चैंपियनशिप तक पहुँच सकेंगे।

BriBooks के फाउंडर और प्रेसिडेंट Ami Dror ने बताया कि आने वाले समय में AI की जानकारी होना उतना ही जरूरी होगा जितना पढ़ना, लिखना और गणित सीखना। यह प्लेटफॉर्म इजरायली AI एक्सपर्ट्स की मदद से बनाया गया है और यह यूनिवर्सिटीज और शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर काम करेगा।

शुरुआती दौर में इसे भारत, सिंगापुर, यूएई, मलेशिया और हांगकांग में लॉन्च किया गया है। आने वाले समय में इसे ब्रिटेन, अमेरिका और पश्चिम अफ्रीका के देशों में भी ले जाया जाएगा। कंपनी ने साफ किया है कि AI द्वारा दी गई जानकारी केवल मदद के लिए है और इसमें कुछ गलतियां हो सकती हैं। साथ ही, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की सहमति जरूरी होगी और प्रोग्राम की फीस रिफंड नहीं की जाएगी।