Lucknow में ब्रिक्स देशों के सांख्यिकी प्रमुखों की बैठक शुरू, होटल ताजमहल में जुटे कई देशों के प्रतिनिधि

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से ब्रिक्स (BRICS) देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। गोमती नगर के होटल ताजमहल में आयोजित इस मीटिंग में दुनिया के

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से ब्रिक्स (BRICS) देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। गोमती नगर के होटल ताजमहल में आयोजित इस मीटिंग में दुनिया के कई बड़े देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक के जरिए डेटा और सांख्यिकी की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

भारत साल 2026 में BRICS की अध्यक्षता कर रहा है, जिसके तहत इस बैठक का आयोजन किया गया है। इस बार की मीटिंग का विषय ‘परिवर्तन के प्रेरक के रूप में गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी’ रखा गया है। बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

बैठक के दौरान सदस्य देश इस बात पर चर्चा करेंगे कि कैसे सांख्यिकीय प्रणालियों में सुधार किया जाए और डेटा तक लोगों की पहुंच को आसान बनाया जाए। इसमें विशेष रूप से मैक्रो-आर्थिक और क्षेत्रीय सांख्यिकी को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, तेजी से बदलती तकनीक और डेटा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नई प्रणालियों को विकसित करने पर बातचीत होगी।

इस मुख्य बैठक के अलावा दो खास साइड इवेंट भी रखे गए हैं। 3 अगस्त को ‘प्रशासनिक डेटा की क्षमता को उजागर करना’ विषय पर चर्चा हुई, जबकि 4 अगस्त को ‘विकसित होते डेटा पारिस्थितिकी तंत्र में एआई (AI) की तैयारी’ पर सत्र होगा। इसमें यह देखा जाएगा कि आधिकारिक सांख्यिकी प्रणालियों को बेहतर बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे मदद कर सकता है।