Bihar में कंपनी कमांडर की 65 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar: बिहार के गृह विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने कंपनी कमांडर (गुल्म समादेशक) के खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर

Bihar: बिहार के गृह विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने कंपनी कमांडर (गुल्म समादेशक) के खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 65 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई 2026 तय की गई है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी 30 जुलाई ही है।

योग्यता और आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए आयु सीमा 20 से 37 वर्ष है, जबकि महिलाओं और ओबीसी वर्ग के लिए यह 40 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष तक है।

भर्ती प्रक्रिया और फिजिकल स्टैंडर्ड

चयन के लिए पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी जिसमें सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी। शारीरिक मानकों की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुषों की लंबाई 165 सेमी और एससी/एसटी की 160 सेमी होनी चाहिए। महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेमी और वजन 48 किलो होना जरूरी है।

विवरण जानकारी
कुल पद 65
आवेदन शुल्क 100 रुपये (सभी वर्ग)
शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन (स्नातक)
सैलरी पे लेवल-6 (35,400 रुपये और अन्य भत्ते)
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in

बिहार की महिलाओं के लिए इसमें 35 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण रखा गया है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। बिहार से बाहर के उम्मीदवार केवल अनारक्षित (General) श्रेणी में ही आवेदन कर सकेंगे।