Bihar: BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, ऐसे चेक करें अपना नाम
Bihar: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। 20 जून 2026 को शाम 5:30 बजे नतीजे जारी किए गए, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। इस बार क
Bihar: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। 20 जून 2026 को शाम 5:30 बजे नतीजे जारी किए गए, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। इस बार की चयन प्रक्रिया में कुल 2,035 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था।
रिजल्ट के मुताबिक, कुल 5,401 उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,027 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। मेरिट लिस्ट में श्रद्धा पांडे ने 593 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, शशांक गौरव और आयुष बिजोय ने 592 अंक प्राप्त किए और दोनों ने दूसरा और तीसरा स्थान साझा किया है।
इस परीक्षा का सफर अप्रैल 2025 से शुरू हुआ था, जब 25 से 30 अप्रैल के बीच मुख्य परीक्षा (Mains) आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर 2025 को आया था, जिसके बाद जनवरी और फरवरी 2026 में सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए।
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या bpsc.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट के ‘Result’ या ‘Latest Updates’ सेक्शन में जाना होगा। वहां ’70th CCE Final Merit List’ के लिंक पर क्लिक करने के बाद एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें अपना रोल नंबर या नाम खोजकर उम्मीदवार अपनी सफलता की जांच कर सकते हैं।