Bihar: 70वीं BPSC का रिजल्ट जारी, बांका के भाई-बहन पहले ही प्रयास में बने BDO अधिकारी

Bihar: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए राज्य में प्रशासनिक और सरकारी सेवाओं के लिए 2,035 पदों पर भर्ती होनी थी, जिसमें से 2,027 उम्मीदवार

Bihar: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए राज्य में प्रशासनिक और सरकारी सेवाओं के लिए 2,035 पदों पर भर्ती होनी थी, जिसमें से 2,027 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इस परिणाम से प्रदेश के हजारों युवाओं का इंतजार खत्म हुआ है।

इस बार बांका जिले के लिए यह खबर बेहद खास रही, जहां गौरव और कुमारी स्वयंप्रभा ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। दोनों भाई-बहन का चयन बीडीओ (Block Development Officer) के पद पर हुआ है, जिससे उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

BPSC चेयरमैन Ravi Manubhai Parmar ने परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में 2,035 वैकेंसी थीं और करीब 5,450 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था, जिस वजह से प्रक्रिया में समय लगा। मेरिट लिस्ट में Shraddha Pandey ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं Shashank Gaurav और Ayush Bijoy ने 592 अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान पाया है।

चयनित उम्मीदवारों को अब SDM, DSP, टैक्स ऑफिसर और BDO जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया दिसंबर 2024 में शुरू हुई प्रारंभिक परीक्षा से शुरू होकर जून 2026 के फाइनल रिजल्ट तक चली। उम्मीदवार अपना रिजल्ट BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।