Mumbai के बिल्डर S D Corporation को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में सोशल मीडिया पोस्ट पर लगाई रोक

Maharashtra: मुंबई के एक बड़े रियल एस्टेट डेवलपर S D Corporation Pvt Ltd को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने कंपनी के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित मानहानिकारक पोस्ट, वीडियो और मैसेज के प्रसार पर

Maharashtra: मुंबई के एक बड़े रियल एस्टेट डेवलपर S D Corporation Pvt Ltd को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने कंपनी के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित मानहानिकारक पोस्ट, वीडियो और मैसेज के प्रसार पर रोक लगा दी है। जस्टिस अभय आहूजा ने यह अंतरिम आदेश 27 जुलाई 2026 को सुनाया, जिसके तहत अगली सुनवाई तक ऐसी सामग्री को आगे शेयर करने से मना किया गया है।

यह पूरा मामला कांदिवली ईस्ट के समता नगर में चल रहे एक बड़े पुनर्विकास (redevelopment) प्रोजेक्ट से जुड़ा है। यह प्रोजेक्ट करीब 55 एकड़ के MHADA लेआउट में फैला है, जिसमें 166 इमारतें और लगभग 2,894 लोग शामिल हैं। S D Corporation, जो कि Shapoorji Pallonji Group और Dilip Thacker Group का एक जॉइंट वेंचर है, ने कोर्ट में आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता देवांग दवे और कुछ अन्य लोग सोशल मीडिया पर कंपनी और प्रोजेक्ट के बारे में गलत और भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं।

कंपनी के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन कापड़िया ने दलील दी कि 13 मई को नोटिस भेजने के बाद भी यह गलत प्रचार बंद नहीं हुआ, इसलिए कंपनी ने हर्जाने और स्थायी रोक की मांग की है। दूसरी तरफ, बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि उनकी बातें सच हैं और वे 11 हाउसिंग सोसायटियों की शिकायतों को उठा रहे हैं, इसलिए इसे मानहानि नहीं माना जाना चाहिए।

जानकारी के मुताबिक, समता नगर कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटियों यूनियन लिमिटेड की 74 में से 72 सोसायटियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी सहमति दे दी है और MHADA से NOC भी मिल चुकी है। हालांकि, 13 सोसायटियों ने इस प्रोजेक्ट को हाई कोर्ट में चुनौती दी है, लेकिन फिलहाल उन्हें कोई अंतरिम राहत नहीं मिली है।