Mumbai में समुद्र को कचरे से बचाने की तैयारी, BMC नदियों में लगाएगी Trash Traps, 14.5 करोड़ का बजट
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में नदियों और नालों के जरिए समुद्र में जाने वाले प्लास्टिक और कचरे को रोकने के लिए BMC ने बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए प्रशासन ने 14.5 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट की मंजूरी मांग
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में नदियों और नालों के जरिए समुद्र में जाने वाले प्लास्टिक और कचरे को रोकने के लिए BMC ने बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए प्रशासन ने 14.5 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट की मंजूरी मांगी है, ताकि शहर के छह प्रमुख जल निकायों में लगे ट्रैश बूम सिस्टम की देखरेख और संचालन किया जा सके।
यह पूरा सिस्टम National Green Tribunal (NGT) के निर्देशों के बाद जुलाई 2022 में लगाया गया था। इसका मुख्य मकसद मैंग्रोव इलाकों और अरब सागर को प्लास्टिक कचरे से बचाना है। पिछले कॉन्ट्रैक्ट की समय सीमा 30 सितंबर 2025 को खत्म हो गई थी, जिसके बाद फरवरी 2026 तक काम को इमरजेंसी फंड के जरिए चलाया गया। अब इस काम को नियमित रूप से जारी रखने के लिए नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की गई है।
इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए Virgo Specialties Pvt Ltd सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है, जिसने BMC के अनुमान से 1.3% कम रेट कोट किया है। अब यह प्रस्ताव 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को सिविक स्टैंडिंग कमेटी के सामने मंजूरी के लिए रखा जाएगा। जब तक कमेटी से हरी झंडी नहीं मिलती, तब तक BMC कमिश्नर अपनी इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल कर इस काम को चालू रखेंगे ताकि सफाई व्यवस्था न रुके।
BMC के Storm Water Drain (SWD) विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह सिस्टम शहर के कई हिस्सों में काफी असरदार साबित हुआ है, इसीलिए अब इसका विस्तार किया जा रहा है। इससे न केवल समुद्र साफ रहेगा, बल्कि बारिश के दौरान नालों में कचरा फंसने की समस्या भी कम होगी।