Mumbai में सड़क चौड़ी करने के लिए BMC का एक्शन, Goregaon में 43 अवैध ढांचे ढहाए
Maharashtra/Mumbai: गोरेगांव वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए BMC ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार, 17 जून 2026 को बीएमसी की टीम ने बंदु गोरे मार्ग (Bandu Gore Marg) को चौड़ा करने के रास्ते मे
Maharashtra/Mumbai: गोरेगांव वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए BMC ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार, 17 जून 2026 को बीएमसी की टीम ने बंदु गोरे मार्ग (Bandu Gore Marg) को चौड़ा करने के रास्ते में आने वाले 43 गैर-आवासीय ढांचों को हटा दिया। इस कार्रवाई का मुख्य मकसद इलाके में लगने वाले भारी जाम से आम लोगों को राहत दिलाना है।
फिलहाल यह सड़क लगभग 30 फीट चौड़ी है, जिसे बढ़ाकर 44 फीट किया जाना है। सड़क चौड़ी होने से गोरेगांव वेस्ट रेलवे स्टेशन और स्वामी विवेकानंद रोड के बीच सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को काफी आसानी होगी। बीएमसी ने यह कार्रवाई पुनर्वास और हटाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद की है।
यह पूरी प्रक्रिया कानूनी नियमों के तहत की गई है। आमतौर पर बीएमसी ऐसी कार्रवाई मुंबई नगर निगम (MMC) अधिनियम की धारा 351 या 354 (A) और महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर नियोजन (MR&TP) अधिनियम के तहत करती है। इसमें पहले नोटिस जारी किए जाते हैं और दस्तावेजों की जांच होती है। साथ ही, इमारतों को गिराने के दौरान सुरक्षा के लिए भारतीय मानक कोड IS 4130:1991 के नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है।