UP में मासूम से दुष्कर्म के खिलाफ BKU तोमर का हल्लाबोल, 29 जून को लखनऊ कूच कर CM योगी से मिलेंगे
UP/Baghpat: बागपत में एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक मोड़ ले लिया है। इस घटना से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने पूरे प्रदेश में आंदोलन करने का फैसला किया है। संगठ
UP/Baghpat: बागपत में एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक मोड़ ले लिया है। इस घटना से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने पूरे प्रदेश में आंदोलन करने का फैसला किया है। संगठन का कहना है कि जब तक बच्ची को न्याय नहीं मिलता, वे शांत नहीं बैठेंगे।
BKU Tomar ने ऐलान किया है कि 29 जून को एक बड़ा ‘न्याय मार्च’ निकाला जाएगा, जिसके जरिए प्रदर्शनकारी लखनऊ पहुंचेंगे। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान इस गंभीर मामले की ओर खींचना और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करना है।
लखनऊ पहुंचने के बाद 30 जून को संगठन के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा और पीड़ित बच्ची को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग उठाई जाएगी। संगठन ने इस आंदोलन को प्रदेशव्यापी बनाते हुए किसानों और आम जनता से साथ जुड़ने की अपील की है।