UP में भाजपा की बड़ी बैठक, राष्ट्रीय टीम में शामिल होंगे यूपी के दिग्गज नेता, लखनऊ में होगा मंथन

UP/Lucknow: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 3 और 4 जुलाई 2026 को लखनऊ आ रहे हैं। इस दो दिवसीय दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर बड़ी बैठक होगी।

UP/Lucknow: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 3 और 4 जुलाई 2026 को लखनऊ आ रहे हैं। इस दो दिवसीय दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में सबसे अहम फैसला राष्ट्रीय टीम में यूपी के नेताओं को शामिल करने पर लिया जाएगा।

इस दौरे का मुख्य मकसद ‘मिशन 2027’ की औपचारिक शुरुआत करना है। नितिन नवीन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बैठक में इस बात पर मुहर लगेगी कि राष्ट्रीय स्तर की टीम में उत्तर प्रदेश के किन चेहरों को जगह दी जाएगी। इसके साथ ही पार्टी आने वाले चुनावों के लिए अपना संगठनात्मक रोडमैप और चुनावी रणनीति तैयार करेगी।

नितिन नवीन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आपसी तालमेल बेहतर करने पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि 25 जून 2026 को यूपी भाजपा की नई टीम की घोषणा की जा चुकी है, जिसमें 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश महासचिव और 19 प्रदेश सचिव शामिल हैं। इस नई टीम में नीरज सिंह, पूजा पाल और सुरेश राणा जैसे नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है ताकि सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बना रहे।