Lucknow पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, CM योगी ने किया स्वागत, 18 किमी लंबा रोड शो आयोजित
Lucknow: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen शनिवार सुबह 11 बजे लखनऊ के Chaudhary Charan Singh International Airport पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद
Lucknow: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen शनिवार सुबह 11 बजे लखनऊ के Chaudhary Charan Singh International Airport पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला उत्तर प्रदेश दौरा है, जिसे 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबा एक भव्य रोड शो निकाला गया। इस रोड शो में आलमबाग, टी.एन. चतुर्वेदी चौराहा, चारबाग, दीनदयाल स्मृति का चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा और बरलिंगटन चौराहा जैसे प्रमुख इलाके शामिल रहे। रास्ते में करीब 42 जगहों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, वकीलों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
नितिन नवीन के साथ संगठन महामंत्री B.L. Santosh भी लखनऊ पहुंचे हैं। उनके स्वागत में प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary, डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya और Brajesh Pathak समेत कई सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
शनिवार दोपहर 2 बजे भाजपा मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ एक अहम संगठनात्मक बैठक होगी। इसके बाद शाम 4 बजे वह श्री हनुमान सेतु मंदिर में पूजा करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। रात 7:45 बजे वह पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह के आवास पर बुद्धिजीवियों से चर्चा करेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके लिए डिनर होस्ट करेंगे।
रविवार को भी उनका दौरा जारी रहेगा। नितिन नवीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे और सुबह 9:30 बजे NDA नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वह राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का दौरा करेंगे और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे वह पीर नगर में बूथ अध्यक्ष Shivaji Rawat के घर जाकर जमीनी स्तर पर संगठन की समीक्षा करेंगे।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य 2027 के चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करना और नई राज्य टीम की समीक्षा करना है। नितिन नवीन ने साफ किया है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे।