Maharashtra में BJP नेता नाजिया इलाही खान पर FIR, पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी का आरोप
Maharashtra: BJP Minority Morcha की नेता नाजिया इलाही खान के खिलाफ पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह पूरा विवाद एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद भिव
Maharashtra: BJP Minority Morcha की नेता नाजिया इलाही खान के खिलाफ पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह पूरा विवाद एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद भिवंडी और मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ IT एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, 19 जून 2026 को नाजिया इलाही खान ने दिव्या सिंह नाम की होस्ट के साथ एक इंस्टाग्राम पॉडकास्ट रील में बातचीत की थी। आरोप है कि इस बातचीत के दौरान उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। सोमवार, 22 जून को भिवंडी के शांति नगर पुलिस स्टेशन में अदनान अंसारी की शिकायत पर पहली FIR दर्ज हुई। इसके बाद मंगलवार, 23 जून को मुंबई के जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में एक ‘जीरो FIR’ दर्ज की गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चूंकि नाजिया इलाही खान पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, इसलिए इन दोनों मामलों को आगे की जांच के लिए पश्चिम बंगाल ट्रांसफर किया जा सकता है। शांति नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर विनायक गायकवाड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। इसके अलावा, मुंबई के प्याधोनी पुलिस स्टेशन में रजा एकेडमी की ओर से भी एक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिस पर DCP रागसुधा ने बयान दर्ज करने और जीरो FIR की प्रक्रिया की बात कही है।
दूसरी तरफ, नाजिया इलाही खान ने 21 जून को शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें दो मुस्लिम पुरुषों से ऑनलाइन धमकी मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान नाम के एक पत्रकार ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अब्दुल नाम के एक व्यक्ति ने उनका गला रेतने की धमकी दी। बता दें कि नाजिया इलाही खान, जिन्हें ‘नाजिया सनातनी’ के नाम से भी जाना जाता है, इससे पहले 8 जून को मुस्लिमों के सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार की मांग करने पर भी विवादों में रही थीं।