CWG 2026: भारत की Bindyarani Devi ने जीता ब्रोंज मेडल, खेल मंत्री Mansukh Mandaviya ने दी बधाई

Manipur: मणिपुर की वेटलिफ्टर Bindyarani Devi ने ग्लासगो में चल रहे 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल जीता है। उन्होंने सोमवार, 27 जुलाई को महिलाओं के 58kg इवेंट में यह पदक हासिल किया। उन

Manipur: मणिपुर की वेटलिफ्टर Bindyarani Devi ने ग्लासगो में चल रहे 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल जीता है। उन्होंने सोमवार, 27 जुलाई को महिलाओं के 58kg इवेंट में यह पदक हासिल किया। उनकी इस जीत से भारत की पदक तालिका में इजाफा हुआ है और देश में खुशी का माहौल है।

केंद्रीय खेल मंत्री Mansukh Mandaviya ने Bindyarani Devi को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह उनकी मेहनत और जज्बे की जीत है। उन्होंने इसे भारत के लिए गर्व का पल बताया। खेल मंत्री इस समय ग्लासगो में मौजूद हैं और ‘Cheer 4 Bharat’ अभियान के जरिए भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने भी Bindyarani के साहस और कड़ी मेहनत की तारीफ की है।

27 साल की Bindyarani Devi ने इस प्रतियोगिता में कुल 199kg वजन उठाया। इसमें स्नैच में 87kg और क्लीन एंड जर्क में 112kg शामिल था। मुकाबले के दौरान एक समय उनकी 110kg की लिफ्ट को एल्बो बकल होने की वजह से खारिज कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अगली कोशिश में 112kg वजन उठाकर पदक पक्का किया। यह Bindyarani का दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल है, इससे पहले उन्होंने 2022 के बर्मिंघम गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। बता दें कि 2023 में घुटने की चोट के बाद उन्होंने कड़ी वापसी की है।

इस इवेंट में नाइजीरिया की Rafiatu Folashade Lawal ने 229kg के साथ गोल्ड मेडल जीता और कनाडा की Ann Sophie Taschereau को 215kg के साथ सिल्वर मेडल मिला। Bindyarani की इस जीत के साथ भारत के पास अब कुल छह मेडल हो गए हैं, जिनमें से पांच मेडल अकेले वेटलिफ्टिंग में आए हैं। भारत के लिए अन्य पदक जीतने वालों में Mirabai Chanu (गोल्ड), Rishikanta Singh, Muthupandi Raja और Gyaneshwari Yadav (सिल्वर) शामिल हैं। वहीं Jhandu Kumar ने पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत का पहला ब्रोंज मेडल जीता था।