Delhi में BIMSTEC देशों के सुरक्षा प्रमुखों की बैठक, अजीत डोभाल ने आतंकवाद और साइबर खतरों पर चर्चा की

Delhi: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने नई दिल्ली में BIMSTEC सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुखों की 5वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और

Delhi: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने नई दिल्ली में BIMSTEC सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुखों की 5वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और आपसी सहयोग को बढ़ाना था।

अजीत डोभाल ने कहा कि दुनिया में बढ़ते तनाव, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों के बीच सदस्य देशों का एक साथ आना बहुत जरूरी है। उन्होंने भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘MAHASAGAR विजन’ पर जोर दिया, ताकि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और विकास को बढ़ावा मिले। बैठक में आतंकवाद, संगठित अपराध, साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर बातचीत हुई। साथ ही आपदा प्रबंधन और नए उभरते खतरों से निपटने के लिए व्यावहारिक समाधान निकालने पर सहमति बनी।

सुरक्षा के साथ-साथ राहत कार्यों को तेज करने के लिए समुद्री मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) के दिशा-निर्देश अपनाए गए। इसके अलावा, समुद्र में कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कुछ बुनियादी सिद्धांतों को मंजूरी दी गई।

मुख्य बैठक से पहले 15 जुलाई को अजीत डोभाल ने श्रीलंका, थाईलैंड, बांग्लादेश और म्यांमार के नेताओं के साथ अलग से बातचीत भी की। इन द्विपक्षीय चर्चाओं में रक्षा, खुफिया जानकारी साझा करने और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर फोकस रहा। हाल के तनाव के बावजूद बांग्लादेश की इस बैठक में मौजूदगी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।