Bihar के युवक ने अमेरिका से शेयर किया वीडियो, बताया लग्जरी और असल जिंदगी का फर्क
Bihar: अमेरिका में रह रहे बिहार के एक युवक अरहम इश्तियाक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। अरहम ने अपने वीडियो में उन धारणाओं पर बात की है जो भारत और खासकर बिहार के लोग विदेश में बसने वालों के बारे में रखत
Bihar: अमेरिका में रह रहे बिहार के एक युवक अरहम इश्तियाक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। अरहम ने अपने वीडियो में उन धारणाओं पर बात की है जो भारत और खासकर बिहार के लोग विदेश में बसने वालों के बारे में रखते हैं। उन्होंने बताया कि जिन चीजों को यहाँ सफलता की निशानी माना जाता है, वे अमेरिका में एक आम इंसान की साधारण जिंदगी का हिस्सा हैं।
अरहम ने वीडियो में कहा कि भारत में अक्सर यह मान लिया जाता है कि अगर कोई विदेश में नौकरी कर रहा है, तो उसकी जिंदगी पूरी तरह सेट हो गई है। लोग नया iPhone, ब्रांडेड कपड़े और विदेश घूमने की तस्वीरें देखकर यह समझ लेते हैं कि वह व्यक्ति बहुत शानदार जीवन जी रहा है। हालांकि, अरहम के मुताबिक अमेरिका में यह सब किसी बड़ी उपलब्धि का प्रतीक नहीं है, बल्कि वहां के एक सामान्य व्यक्ति की औसत जीवनशैली है।
उन्होंने यह भी साफ किया कि वहां इससे बेहतर जीवन स्तर हासिल किया जा सकता है, लेकिन जिन चीजों को भारत में विशेष या लग्जरी माना जाता है, वे वहां बहुत सामान्य हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय दी है। कुछ यूजर्स का कहना है कि भारत में विकास और जीवन की गुणवत्ता को सुधारने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, जबकि कुछ ने इसे सामाजिक और आर्थिक असमानता से जोड़कर व्यवस्था में बदलाव की मांग की है।