Daman में ट्रॉली बैग में मिली Bihar की युवती की लाश, प्रेमी फरार
Bihar/Nawada : बिहार के नवादा जिले की एक विवाहित महिला की दमन में हत्या कर दी गई। महिला का शव एक ट्रॉली बैग के अंदर बंद मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रेमी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया
Bihar/Nawada : बिहार के नवादा जिले की एक विवाहित महिला की दमन में हत्या कर दी गई। महिला का शव एक ट्रॉली बैग के अंदर बंद मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रेमी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया है।
मृतक महिला की पहचान नवादा जिले के सिउर गांव की छोटी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छोटी कुमारी 6 मई 2024 को अपने ही गांव के रहने वाले ऋषभ कुमार के साथ भागी थी। इस मामले में परिवार ने पहले ही रोह पुलिस स्टेशन में अपहरण की FIR दर्ज कराई थी।
दमन पुलिस ने बताया कि आरोपी ऋषभ ने शव को ट्रॉली बैग में भरकर कहीं ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें नाकाम रहा। इसके बाद उसने कमरे को लॉक कर दिया और वहां से भाग निकला। रोह पुलिस स्टेशन के SHO राहुल अभिषेक ने पुष्टि की है कि दमन पुलिस ने उन्हें इस हत्या के बारे में सूचित किया है।
इस घटना की खबर मिलते ही महिला का परिवार दमन के लिए रवाना हो गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी ऋषभ कुमार की तलाश में जुटी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।