Bihar: बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब गेहूं और मसूर की फसल बेचने के बाद पैसों के लिए इंतजार नहीं करना होगा। राज्य सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि फसल की खरीदारी होते ही पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज
Bihar: बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब गेहूं और मसूर की फसल बेचने के बाद पैसों के लिए इंतजार नहीं करना होगा। राज्य सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि फसल की खरीदारी होते ही पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने इसकी समीक्षा बैठक कर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने को कहा है।
खरीद की तारीख और मिलने वाला दाम क्या है?
रबी विपणन मौसम 2026-27 के लिए सरकार ने खरीद की तारीख और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर दिया है। गेहूं की खरीद 1 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक होगी, जबकि मसूर की खरीद 10 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक चलेगी।
| फसल |
MSP (प्रति क्विंटल) |
खरीद की अवधि |
| गेहूं |
₹2,585 |
1 अप्रैल से 15 जून 2026 |
| मसूर |
₹7,000 |
10 अप्रैल से 31 मई 2026 |
पैसा कब तक मिलेगा और रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?
सरकार ने आदेश दिया है कि गेहूं और मसूर की खरीद के बाद 48 घंटे के भीतर भुगतान करना होगा, हालांकि मसूर के लिए कुछ मामलों में 3 दिन का समय लग सकता है। भुगतान पूरी तरह आधार-लिंक्ड होगा ताकि पैसा सीधे सही खाते में पहुंचे।
- किसानों को www.dbtagriculture.bihar.gov.in या सहकारिता विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
- पंचायत और प्रखंड स्तर पर PACS और व्यापार मंडल खरीद केंद्र के रूप में काम करेंगे।
- मसूर की खरीद की जिम्मेदारी NAFED की होगी।
- कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से किसी किसान को लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।