Bihar में कल भारी बारिश का Red Alert, गया और रोहतास समेत 5 जिलों में वज्रपात की चेतावनी
Bihar: राज्य में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे आने वाले समय में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर कल यानी 25 जुलाई 2026 को राज्य के कुछ हिस्सों में रेड अ
Bihar: राज्य में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे आने वाले समय में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर कल यानी 25 जुलाई 2026 को राज्य के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य जिलों में मौसम का मिजाज काफी खराब रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार गया, नवादा, अरवल, बक्सर और रोहतास जैसे जिलों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इन इलाकों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
IMD पटना ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है ताकि भारी बारिश और वज्रपात के दौरान किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके। दक्षिण बिहार के इन पांच जिलों में रेड अलर्ट जैसी स्थिति बनी रह सकती है।