Bihar में आज से झमाझम बारिश के आसार, पटना-भागलपुर समेत कई जिलों में अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत
Bihar: बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में आज से बारिश का दायरा बढ़ने वाला है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से छुटकारा मिलेगा। मौसम विभाग ने 28 जून से 2 जुलाई तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है
Bihar: बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में आज से बारिश का दायरा बढ़ने वाला है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से छुटकारा मिलेगा। मौसम विभाग ने 28 जून से 2 जुलाई तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसका सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ेगा और तापमान कम होने से मौसम सुहाना हो जाएगा।
विभाग ने विशेष रूप से पटना, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे किसानों और आम जनता को गर्मी से राहत मिलेगी।