Bihar के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar: बिहार के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 14 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें अररिया और भागलपुर जैसे जिले शामिल हैं। आने वाले समय में 60 किलोमीटर प्रति

Bihar: बिहार के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 14 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें अररिया और भागलपुर जैसे जिले शामिल हैं। आने वाले समय में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

Meteorological Centre, Patna के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के भीतर पटना समेत बिहार के कई इलाकों में मौसम बदलेगा। पूर्णिया और किशनगंज के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि यहां बहुत भारी बारिश और विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं। वहीं अररिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में बिजली कड़कने और तूफान आने की संभावना है। गया और नवादा जैसे जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसका अर्थ है कि लोग अपडेट रहें और सावधानी बरतें।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-मध्य बिहार में भी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मानसून की स्थिति की बात करें तो इसकी उत्तरी सीमा फिलहाल मोतिहारी से गुजर रही है और अगले 3-4 दिनों में यह पूरे बिहार को कवर कर लेगी। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए जरूरी सलाह जारी की है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान मजबूत इमारतों में शरण लें और ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को भी चेतावनी दी गई है कि जब तक मौसम ठीक न हो जाए, तब तक खेतों में जाने से बचें।