Bihar में भारी बारिश का Orange Alert, पटना और गया समेत 27 जिलों में होगी बारिश, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Bihar: बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने पटना और गया समेत राज्य के 27 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं और बिजली ग
Bihar: बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने पटना और गया समेत राज्य के 27 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक इन प्रभावित इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इस मानसूनी बारिश का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होने वाला है। बारिश की वजह से खरीफ फसलों की बुआई के काम में बड़ी राहत मिलेगी, जिससे खेती के काम में तेजी आएगी।