Bihar के पटना समेत 16 जिलों में आंधी और बारिश का Orange Alert, IMD ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी

Bihar: बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के 16 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली

Bihar: बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के 16 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 27 जून को पटना, अररिया, अरवल, और गया समेत 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पटना के दुल्हिन बाजार, धनरुआ, पालीगंज और मसरौही जैसे इलाकों में तूफान और बारिश की संभावना है। वहीं किशनगंज और पूर्णिया में बहुत भारी बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं। नवादा और पश्चिम चंपारण में भी भारी बारिश का अनुमान है।

आने वाले दिनों में मानसून और ज्यादा असर दिखाएगा। 28 जून को राज्य के 26 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट रहेगा, हालांकि बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद में गर्मी का असर बना रह सकता है। 29 जून को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। 30 जून को अररिया, किशनगंज और सुपौल में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान वे खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों पर न रुकें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि जब तक मौसम सामान्य न हो जाए, वे खेतों में काम करने से बचें। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को किसी भी आपात स्थिति के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं की वजह से राज्य के बाकी हिस्सों में भी अगले 3-4 दिनों में बारिश का दायरा बढ़ेगा।